
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए फिर से एक अहम कदम उठाया है. इसके तहत टाटा स्टील ने सारे कर्मचारियों और ठेका मजदूरों के समय पर होने वाले मेडिकल जांच को बंद कर दिया है. अगले आदेश तक के लिए इसको बंद कर दिया गया है. इसको लेकर टाटा स्टील के वीपी एचआरएम अतरई सरकार ने इसको लेकर सरकुलर जारी कर दिया है. इस सरकुलर में यह बताया गया है कि अभी अस्थायी तौर पर सारे टेस्ट को बंद किया गया है. सिर्फ नौकरी के वक्त ज्वाइनिंग के लिए होने वाली मेडिकल जांच होती रहेगी, जो कानूनी तौर पर सही है. कोरोना के सारे नियम को देखते हुए ही यह जांच करने को कहा या है. इस तरह के सारे मेडिकल जांच को फेस मास्क, हैंड हाइजिन, ट्रैवल हिस्ट्री को घोषित करने और थर्मल स्क्रीनिंग को देखते हुए जांच करने को कहा गया है.




