
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भूषण कॉलोनी में बीते दिनों मारपीट के बाद सिदगोड़ा थाना में कन्हैया मिश्रा के बयान पर विक्की, साहिल और रवि पर आरोप लगाते हुए सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले को लेकर गुरुवार को आरोपी रवि की बहन बिलासती देवी एसएसपी से मिलने पहुंची. उन्होंने बताया कि 7 जून को कन्हैया मिश्रा ने उसके भाई और साथियों के साथ मारपीट की और उनके खिलाफ ही मामला दर्ज करवा दिया. जबकि उसका भाई साथियों के साथ दवाई लेने गया था. उन्होंने बताया कि कन्हैया मिश्रा उन लोगों के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है. अब पुलिस उनके पक्ष से मामला दर्ज नहीं कर रही है.






