
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के मुंशी मोहल्ला से रामनवमी को लेकर बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने किया. इस फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे. फ्लैग मार्च मुंशी मोहल्ला से निकला और न्यू पुरुलिया रोड, जवाहर नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर आदि इलाकों में घूमा. फ्लैग मार्च में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, मानगो नगर निगम के विशेष कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव और ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर के अलावा शांति समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
यह फ्लैग मार्च रामनवमी को देखते हुए निकाला गया. आज की शुरुआत मुंशी मोहल्ला से हुई मुंशी मोहल्ला में डीसी पहुंचीं. डीसी ने सड़क किनारे ठेला लगाकर सामान बेचने वालों को सड़क से दूर रहने की हिदायत दी. ताकि किसी भी तरह की यातायात की समस्या न पैदा हो. इसके बाद फ्लैग मार्च निकला. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों का भी निरीक्षण किया और लोगों से बात कर उनकी समस्या जानी.



