रांची: धरती आबा बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर कोकर रांची स्थित उनकी समाधि स्थल एवं कांग्रेस भवन रांची में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कांग्रेसजनों ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत और विदेशी धर्म के खिलाफ उलगुलान करनेवाले स्वाधीनता की लड़ाई के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे. 25 वर्ष की अल्प आयु में आदिवासी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले बिरसा मुंडा की शहादत आज भी जन-जन के हृदय में अमिट छाप छोड़ती है. (नीचे भी पढे)

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा, विधायक ममता देवी, अभिलाष शाहु, सतीश पॉल मुजनी, विजय खां, गजेन्द्र सिंह, लाल किशोर नाथ सहदेव, रियाजुल अंसारी,राकेश सिन्हा, अजय नाथ सहदेव,कमल ठाकुर,रियाज अंसारी,गौतम, नितिन परियर, मुन्ना खान, बॉबी खान आदि मौजूद रहे.







