
अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र से ऑटो पर सवार होकर रामनवमी की खरीदारी करने आ रहे ऑटो को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, ऑटो सवार दंपति हुए. घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मौके से ट्रक चालक फरार हो गया. बोकारो के झोपड़ी कॉलोनी के रहने वाले जयकुमार और उसकी पत्नी ऑटो सवार होकर रामनवमी पूजा से संबंधित सामग्री खरीदने बाजार दुन्दीबाद आ रहे थे. इसी दौरान बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग बीएमपी मोड़ के पास एक ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें ऑटो पूरी तरह से पलट गया और दंपत्ति घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया इस हादसे में जयकुमार बुरी तरह घायल हुए हैं जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.



