
जमशेदपुरः जुलाई माह में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसका मतलब यह है कुल 31 दिन में से 15 दिन बैंक की छुट्टी रहेगी. इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लिस्ट जारी किया है. लिस्ट के मुताबिक कुल 9 छुट्टियां त्योहारों के, 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार के शामिल है. विभिन्न रोज्यों के हिसाब से अलग- अलग दिन छुट्टी दी जाती है. जमशेदपुर में कुल 6 दिन शनिवार और रविवार को छुट्टी है. वहीं पर्व त्योहार के उपलक्ष्य में केवल 2 दिन की छुट्टी होगी. कुल मिलाकर 8 दिन की छुट्टी होगी.
विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की छुट्टियां
4 जुलाई 2021- रविवार
10 जुलाई2021- दूसरा शनिवार
11 जुलाई2021- रविवार
12 जुलाई2021- सोमवार- कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल)
13 जुलाई 2021- मंगवार- भानु जयंती( शहीद दिवस जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती- सिक्किम)
14 जुलाई 2021- द्रुकपा त्शेती (गंगटोक)
16 जुलाई 2021- गुरुवार- हरेला पूजा (देहरादून)
17 जुलाई 2021- खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
18 जुलाई 2021- रविवार
19 जुलाई 2021-गुरु रिम्पोछ के थुंगकर त्शेतु- (गंगटोक)
20 जुलाई 2021- मंगलवार- ईद अल अधा ( सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश)
21 जुलाई 2021- बुधवार- बकरीद (सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश)
24 जुलाई 2021- चौथा शनिवार
25 जुलाई 2021- रविवार
31 जुलाई 2021- शनिवार- करे पूजा (अगरतला)