कंपनी एंड ट्रेड यूनियनbhartiya-majdoor-sangha-भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष डीएलसी से मिले, असंगठित मजदूरों को मिलेगा...
spot_img

bhartiya-majdoor-sangha-भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष डीएलसी से मिले, असंगठित मजदूरों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, मिलेगा ठंड में गर्म कपड़ा

राशिफल

भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान अध्यक्ष कृष्णा सिंह डीएलसी को ज्ञापन सौंपते हुए.

जमशेदपुर : भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त (डीएलसी) राजेश प्रसाद से मुलाकात की. उपश्रमायुक्त को उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा. श्री सिंह ने मांग की कि जल्द से जल्द कोल्हान में सभी कारखानों, प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप और स्कूलों में कार्यरत असंगठित मजदूरों को सरकार द्वारा बढ़ा हुआ वेतन दिलाया जाये. इसके अलावा लकड़ी टाल, आरा मशीन में काम करने वाले असंगठित मजदूरों को पेमेंट बैंक के माध्यम से और पेमेंट स्लिप हाथ में दिलाने की मांग भी की गयी. उपश्रमायुक्त ने भारतीय मजदूर संघ के लिखित निवेदन को स्वीकारते हुए लगे हाथ अपना आदेश निर्देश जारी किया. ठेका मजदूरों को ठंडा के समय में गर्म कपड़ा मुहैया कराई जाए, इस विषय पर उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द यह समस्या का भी समाधान करने का कोशिश करेंगे. भारतीय मजदूर संघ से उन कारखानों का नाम और सूची देने को कहा गया, जहां ठेका मजदूरों को ठंडा के समय में गर्म कपड़ा देना है. भारतीय मजदूर संघ के कृष्णा सिंह ने कहा कि वे जल्द से जल्द उन सभी कारखानों की सूची उपश्रमायुक्त को सुपुर्द करेंगे और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करायेंगे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading