कंपनी एंड ट्रेड यूनियनGua-SAIL-Hospital : गुवा सेल अस्पताल में मरिजों को दी जाती है बासी...
spot_img

Gua-SAIL-Hospital : गुवा सेल अस्पताल में मरिजों को दी जाती है बासी और कीड़े लगी सब्जियां, सेल की यूनियनों ने अस्पताल का किया निरीक्षण

राशिफल

संतोष वर्मा
चाईबासा :
आरएमडी सेल गुवा की यूनियनों ने सेल अस्पताल गुवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे, सारंडा मजदूर संघ के अध्यक्ष कुल बहादुर तथा भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री विजय तियु उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में मरीजों को मिलने वाले भोजन की जांच की गई। जांच के क्रम में पाया गया कि अस्पताल के किचन में फ्रेश एवं ताजा सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर यूनियनों ने इसकी शिकायत अस्पताल के डॉक्टरों से की। मौके पर डॉक्टर विप्लव दास एवं डॉक्टर अमन कुमार ने तुरंत ही कांट्रेक्टर को बुलाकर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए डांट लगाई। साथ ही कहा कि अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। मरीजों को ताजा हरी सब्जियां एवं फल दिया जायें। जांच के क्रम में पाया गया कि प्रत्येक मरीज को सुबह शाम 2 अंडा, 400 एमएल दूध, सप्ताह में दो बार नॉनवेज तथा फल दिया जा रहा है। इस दौरान सभी यूनियनों ने डॉक्टरों से मरीजों के लिए रोज हॉरलिक्स देने की मांग की। इस पर डॉक्टरों ने आश्वस्त किया कि बहुत ही जल्द मरीजों को हॉर्लिक्स भी रोज दिया जाएगा।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading