जमशेदपुर : टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पद पर उठे विवाद में अब शिवलखन सिंह अब बैकफुट पर जाते दिख रहे है। टाटा स्टील की आम सभा हो या बोनस, दोनो में राकेश्वर शामिल हुए वही शिवलखन सिंह गायब रहे। टिस्को मजदूर यूनियन के इस राजनैतिक दांव से टिस्को ग्रोथ शॉप ही नही शहर के सभी यूनियन व मजदूरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है मामला
टिस्को ग्रोथ शॉप में कार्यरत राकेश्वर 31 जनवरी से रिटायर ही गये। यूनियन के महामंत्री शिवलखन सिंह ने 3 फरवरी को राकेश्वर को अध्यक्ष पद से हटाते हुए नई कमेटी की घोषणा करते हुए शिवलखन सिंह ने स्वयं को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की थी। शिवलखन सिंह का तर्क था कि राकेश्वर अब टिस्को ग्रोथ शॉप के कर्मचारी ही नही है तो यूनियन अध्यक्ष कैसे रहेंगे। इस मामले में राकेश्वर ने कहा था कि आमसभा में कर्मचारियों ने उन्हें अध्यक्ष चुनकर कमेटी बनाने के लिए अधिकृत किया था जिसमे
शिवलखन को महामंत्री बनाये थे ऐसे में उनको हटाने का संवैधानिक पावर शिवलखन के पास है ही नही। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। आम सभा और बोनस में शिवलखन सिंह की अनुपस्थिति से चर्चा का बाजार गर्म है।
क्या होगा शिवलखन सिंह का
रिटायर के बाद राकेश्वर को झटका देने वाले शिवलखन सिंह भी नवम्बर से रिटायर हो रहे है। ऐसे में कर्मचारियों में चर्चा है कि यूनियन का कार्यकाल नवम्बर 2021 तक है पर शिवलखन सिंह महामंत्री के रूप में भी कार्यकाल पूरा कर सकेंगे या कम्पनी की सेवा से रिटायर के बाद राकेश्वर उनको रिटायर कर देंगे।
संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक, रघुनाथ और रवि भी शामिल
जमशेदपुर : सेंट्रल इंटक की बैठक संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय और असर रवि प्रसाद भी शामिल हुए। बैठक में इंटक के ट्रस्ट, वर्कर्स यूनियन के फाइनांस के विन्दुओं पर चर्चा हुई।