कंपनी एंड ट्रेड यूनियनJamshedpur : पूर्व सीएम मधु कोड़ा व सिंङभूम सांसद गीता कोड़ा से...
spot_img

Jamshedpur : पूर्व सीएम मधु कोड़ा व सिंङभूम सांसद गीता कोड़ा से मिले इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, संगठन के विस्तार पर चर्चा

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय रविवार को झारखण्ड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा से उनके जगन्नाथपुर स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। श्री पांडेय की उक्त दोनों नेताओं से इंटक एवं कांग्रेस पार्टी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई, ताकि पश्चिम सिंहभूम में नोवामुनडी, बड़ा जामदा, गुआ एवं चिरिया क्षेत्र में इंटक संगठन का विस्तार करते हुए संगठन को धारदार एवं सुदृढ़ बनाकर संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने प्रयास किया जा सके। दोनों नेताओं ने श्री पांडेय को आश्वास्त किया कि हम लोग साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा से मिलने वालों में राकेश्वर पानडेय के साथ महेंद्र मिश्रा, विनोद राय, केपी तिवारी, डीएन पांडेय एवं एसपी सिंह शामिल थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!