कंपनी एंड ट्रेड यूनियनJamshedpur : झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर...
spot_img

Jamshedpur : झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय, कहा-हमें पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ कर मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करनी है

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस इम्प्लाइज यूनियन की वार्षिक आमसभा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभागार में आयोजित की गई, जहां सर्वप्रथम यूनियन के पूर्व पदाधिकारियों जिनका स्वर्गवास हो चुका है, उन्हें दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की। कार्यक्रम को सर्वप्रथम सम्बोधित करते हुए झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री शैलेश पांडेय ने यूनियन की गतिविधियों की वार्षिक विस्तृत रिपोर्ट को पढ़ी। साथ ही भविष्य में यूनियन की योजनाओं से अवगत कराया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसके बाद कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने यूनियन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों द्वारा पारित कर दिया गया। अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के लिए झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस इम्प्लाइज यूनियन आशा की किरण बन कर उभरी है और हमें पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ कर उनके अधिकारों की रक्षा करनी है। (नीचे भी पढ़ें)

आमसभा के बाद चुनाव पदाधिकारी परविंदर सिंह डिप्टी प्रेसिडेंट टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन व सहायक चुनाव पदाधिकारी मनोज सिंह महामंत्री टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के देखरेख में यूनियन की चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई । चुनाव पदाधिकारियों ने सदस्यों के साथ आम सहमति बनाकर यूनियन के अध्यक्ष का नाम भेजा, राकेश्वर पांडेय के नाम का प्रस्ताव विनोद राय ने किया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। चुनावी प्रक्रिया के बाद राकेश्वर पांडेय सर्वसम्मति से पुनः झारखंड स्टील मेटल एंड मांइस इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष चुने गए साथ ही साथ अध्यक्ष को यूनियन के अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार भी सदस्यों ने दिया। आज के आम सभा व चुनाव कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, विनोद राय, शिखा चौधरी, मनमोहन शर्मा, त्रिदेव सिंह , के पी तिवारी, बी पी सिंह, अवधेश सिंह, कौशल कुमार, बीरबल सिंह , अमृत रंजन महतो, दुर्गाराम बैठा सहित सैकड़ों यूनियन पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। राकेश्वर पांडेय ने उपस्थित सदस्यों को पुनः विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया एवं कहा कि जल्द ही यूनियन की नई कमिटी की घोषणा होगी।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading