कंपनी एंड ट्रेड यूनियनJamshedpur : 22 को मुंबई हाउस जायेंगे टिस्को निबंधित कर्मचारी पुत्र, यूनियन...
spot_img

Jamshedpur : 22 को मुंबई हाउस जायेंगे टिस्को निबंधित कर्मचारी पुत्र, यूनियन के सत्ता पक्ष व विपक्ष की खोलेंगे पोल

राशिफल

जमशेदपुर : पिछले बीस सालों से नियोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत टाटा स्टील के निबंधित कर्मचारी पुत्र 22 जनवरी को मुंबई हाउस जाएंगे और वहां यूनियन की पोल खोलेंगे. ये कहना है आंदोलनरत कर्मचारी पुत्रों का. मंगलवार को जब टाटा वर्कस यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष ने इनसे मिलने से इंकार कर दिया, तो इन्होंने भी मुंबई हाउस जाकर यूनियन का पोल खोलने का एलान सर दिया. आपको बता दें टाटा वर्कर्स यूनियन का वर्तमान कार्यकाल पूरा होने को है सत्ता पक्ष और विपक्ष गोल बंद हो चुके हैं और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है. इधर आंदोलनरत निबंधित कर्मचारी पुत्रों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को मजदूर विरोधी बताया और पिछले 6 साल तक टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान कमेटी को निबंधित कर्मचारी पुत्रों को छलने का आरोप लगाया. हालांकि विपक्ष पर भी इन्होंने समान रूप से सत्ता पक्ष से मिले होने का आरोप लगाया. इन्होंने बताया, कि अब और इंतजार नहीं कर सकते. हर हाल में 22 जनवरी को मुंबई हाउस जाकर यूनियन के कर्मचारियों से शीर्ष प्रबंधन को अवगत कराएंगे. वैसे लगातार ये निबंधित कर्मचारी पुत्र चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading