कंपनी एंड ट्रेड यूनियनjamshedpur-youth-intuc-जमशेदपुर यूथ इंटक कमिटी में कई नये चेहरों को मिली जगह,
spot_img

jamshedpur-youth-intuc-जमशेदपुर यूथ इंटक कमिटी में कई नये चेहरों को मिली जगह,

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस में जमशेदपुर के यूथ इंटक की जिला कमिटी में कई नये चेहरे शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे, जिला अध्यक्ष अंजनी पांडे और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह की उपस्थिति में संगठन के प्रति समर्पित लोगों को जिला का पदाधिकारी मनोनीत कर महत्वपूर्ण पद दिए गए. प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही. जिला अध्यक्ष अंजनी पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे के निर्देशानुसार निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर नये चेहरों को मौका दिया जाएगा, जल्द ही नई जिला कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा. टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह एवं झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के संगठन सचिव राजा सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह, जिला अध्यक्ष अंजनी पांडे, प्रदेश संगठन सचिव राजा सिंह राजपूत, जयपाल सोरेन , शुशील कुमार, नंद किशोर, सोनू सिंह सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

नवनियुक्त जिला पदाधिकारी निम्न प्रकार से है-

  1. सुशील भगत – सचिव सह सोशल मीडिया प्रभारी
  2. लकी शर्मा- जिला सचिव
  3. नरेश सिंह – जिला सचिव
  4. संध्या दास – जिला सचिव
  5. रिषभ श्रीवास्तव – संगठन सचिव
  6. अभिजीत बोस – संगठन सचिव
  7. जयपाल सोरेन – संगठन सचिव
  8. परमजीत सिंह सोनू – संगठन सचिव
  9. नंदकिशोर – संगठन सचिव
[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading