कंपनी एंड ट्रेड यूनियनjharkhand-congress-झारखंड असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी की हुई उच्चस्तरीय बैठक, हर जिले में...
spot_img

jharkhand-congress-झारखंड असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी की हुई उच्चस्तरीय बैठक, हर जिले में असंगठित मजदूरों का बनेगा संगठन, रघुनाथ पांडेय को संगठन मजबूत करने का दायित्व

राशिफल

रांची : झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को रांची के कांग्रेस भवन में बैठक हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, पूर्व की कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई. इसके साथ ही राज्य में कामगारों की स्थिति पर विचार कर उनके हक और अधिकार दिलाने हेतु विस्तारपूर्वक बात हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह मौजूद थे. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कामगार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय, उपाध्यक्ष प्रेम कुमार उपस्थित हुए. बैठक शुरू होने के कोरोना काल के दौरान मजदूरों की हुई आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि असंगठित कामगार मजदूर आज सबसे ज्यादा उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का सोच है कि पूरे देश भर में असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजूदरों को उनका वाजिब हक और अधिकार मिले. इसके लिए मजदूरों की आवाज बनकर उन्हें कांग्रेस पार्टी से जोड़ते हुए उनके हर सुख-दुःख में सहभागिता बने रहे. उन्होंने 15 दिनों में जिला कार्यकारिणी, तीन महीनों में प्रदेश स्तरीय तथा एक महीने में प्रमंडलीय स्तर पर बैठक आहूत करने हेतु निर्देश दिया है. बैठक में झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रघुनाथ पाडेय ने कहा कि संगठन में जितने अधिक मजदूर शामिल होंगे हम उतने अधिक मजबूत होंगे. असंगठित क्षेत्र के मजूदरों को कांग्रेस पार्टी में जोड़ें, अधिक से अधिक सदस्य बनाये तथा उनके अधिकार के लिए हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहें. जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिला कमेटी, ब्लॉक कमिटी को बनाये, मजदूरों के बीच अधिक से अधिक समय बीतायें. जब मजदूरों की आवाज बनेंगे तभी मजदूर आपके साथ रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश भर में 93 प्रतिशत लोग असंगठित क्षेत्र में कार्य करने को मजबूर हो रहे है. केन्द्र के मोदी सरकार मजदूर विरोधी सरकार बन गई है. मजदूरों के लिए यह मौजूदा केन्द्र की सरकार कोई सुविधा नहीं दे पर रही है. असंगठित कामगार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि झारखंड में असंगठित क्षेत्र में काम करने का अपार संभावनाएं है. आप जनता के बीच जाए, मजदूरों के बीच जाए उनके हक और अधिकार के लिए लड़े और कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें. बैठक में झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष प्रेम कुमार ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा मीटिंग के एजेंडों को विस्तार पूर्वक बताया तथा कि देश में भर में चल रहे कृषि कानून के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी. पेट्रोल-डीजल तथा गैस की कीमतों में मूल्यवृद्धि के कारण देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन करना एवं भाग लेना, खेतिहर मजदूर, राजमिस्त्री, रेजा कुली, ठेला खोमचा आदि दैनिक मजदूरों विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए राज्य सरकार से निदान करवाना. बैठक में राष्ट्रीय समन्वय शहनाज रफीक, अब्बू हसन, संगीता तिवारी, देविका सिंह, पिंकी सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक ओझा, अशोक यादव, भागीरथ पासवान, अशोक यादव, विवेक गोस्वामी, मुकेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र महतो, अशोक विश्वकर्मा आदि सैकड़ो कामगार कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading