कंपनी एंड ट्रेड यूनियनjharkhand-youth-intuc-झारखंड में यूथ इंटक ने मनाया जी संजीवा रेड्डी का 90वां जन्मदिन
spot_img

jharkhand-youth-intuc-झारखंड में यूथ इंटक ने मनाया जी संजीवा रेड्डी का 90वां जन्मदिन

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी का जमशेदपुर में 90 वां जन्मदिन मनाया गया. झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के तत्वावधान में मंगलवार को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इसके तहत जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी स्थित निर्मल सेवा सदन ओल्ड एज होम मैं जरूरतमंदों के बीच फल वितरण कर एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. बारीडीह चूना गोदाम स्थित क्लब हाउस में यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का केक काटकर एवं उनकी जीवनी पर चर्चा कर मनाया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि डॉ रेड्डी आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है. आज भी 90 साल की उम्र में जो उनके अंदर काम करने के लिए मजदूरों की सेवा करने के लिए दृढ़निष्ठा एवं तत्परता है, वह आज युवाओं को प्रेरित करता है कि हम उनके मार्ग पर चल मजदूरों एवं जरूरतमंदों की सहायता करें. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी के जन्मदिन के दिन संकल्प लेना चाहिए कि हम युवा भी उन्हीं की तरह दृढ़निष्ठा के साथ मजदूरों की समस्या का समाधान करेंगे एवं डॉक्टर रेड्डी के दिखाए हुए राह पर चलेंगे. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय, सरायकेला जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश महामंत्री अरुण त्रिपाठी, डीएन पांडेय, आशुतोष सिंह, मोहम्मद नौशाद, लकी कुमारी, देवदत्त कुमार, रीता शर्मा, यूके शर्मा, विश्वजीत पांडेय सहित काफी संख्या में यूथ इंटक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading