जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में व्यापार कर रहे विभिन व्यापारिक संगठनों के समक्ष आ रही समस्याओं को समझने एवं उनके निदान हेतु कारगर कदम उठाने के उद्देश्य से मंगलवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नें जमशेदपुर के प्रमुख व्यापारिक संगठन जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एक बैठक कर आपस मे संवाद स्थापित किया. बैठक में डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के सदस्यों ने व्यापार में आ रही समस्याओं के संदर्भ में चैम्बर को अवगत करवाया. व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के पश्चात चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि यह समय व्यापार और उद्योग के लिए चुनोतियों का समय है. हम संगठित होकर ही चुनौतियों का सामना कर सकते है. उन्होंने कहा कि व्यापरियों के समक्ष वर्तमान में ई-कॉमर्स सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स इन समस्याओं के निवारण हेतु गंभीर है और संवाद सृजन एवं समनवय स्थापित कर इन समस्याओं के निर्मूलन हेतु प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि चैम्बर का यह अभियान जारी रहेगा और नियमित अंतराल पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकों का आयोजन कर संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि शहर के व्यापारी एक बेहतर सकारात्मक माहौल में व्यापार कर सकें. बैठक का संचालन महासचिव मानव केडिया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव अनिल मोदी ने किया. बैठक में उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स नितेश धूत, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू मुकेश मित्तल, सचिव पीयूष चौधरी, भरत मकानी, डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अध्यक्ष गितेश वार्ष्णेय, दिलीप गोयल, जुगल किशोर महेश्वरी, मनोज अग्रवाल, अवतार सिंह, मनोज पारिख, मुख्तार हुसैन, कृष्णा बंसल, शैलेश उपाध्याय, चरणजीत सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.