कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-cummins-issue-टाटा कमिंस प्रबंधन को गलती सुधारने का अंतिम मौका पूर्व महामंत्री की...
spot_img

tata-cummins-issue-टाटा कमिंस प्रबंधन को गलती सुधारने का अंतिम मौका पूर्व महामंत्री की बर्खास्त मामले में प्रबंधन के जवाब से श्रम विभाग असंतुष्ट

राशिफल

रमण झा की रिपोर्ट

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कंपनी प्रबंधन ने पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को बर्खास्त करने के मामले में उप श्रमायुक्त को अपना जवाब सौंप दिया है। जवाब सौपने के लिए कंपनी प्रबंधन ने श्रम विभाग से 17 अगस्त का समय लिया था। हालांकि कंपनी प्रबंधन की ओर से सौंपे गये जवाब से श्रम विभाग संतुष्ट नहीं है।अब कंपनी प्रबंधन को अपनी गलती सुधारने के लिए श्रम विभाग नोटिस जारी कर अंतिम मौका देगा। इसके बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्रबंधन के खिलाफ सिविल कोर्ट में श्रम विभाग मामला दर्ज करा सकता है।
पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को स्टैंडिंग ऑर्डर के बाहर जाकर बर्खास्तगी करने मामले में उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद कंपनी के टाटा कमिंस कंपनी के चेयरमैन गुंटर बट्सचेक, कमिंस इंडिया के एमडी अश्वत्थ राम एसोसिएट निर्देशक अंजली पांडेय, राजीव बत्रा, निर्देशक गिरिश वाग, राजेंद्र पेटकर, असीम मुखोपाध्याय, जोनाथन व्हाइट, एचआर हेड पल्लवी देसाई, प्लांट हेड मनीष कुमार झा, सीनियर जनरल मैनेजर दीप्ति महेश्वरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। प्रबंधन ने सौपे गए जवाब में कहा है कि पूर्व महामंत्री के मामले में पूरी सुनवाई करने के बाद कार्रवाई की गयी। जबकि प्रबंधन पर आरोप है कि स्टैंडिंग ऑर्डर के बाहर जाकर कार्रवाई की गई है।

क्या है मामला

पिछले साल 13 दिसंबर प्रबंधन को मारपीट के एक मामले में प्रबंधन ने अरुण सिंह को बर्खास्त और पूर्व ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी मनोज सिंह, पूर्व सहायक सचिव अंजय कुमार और कमेटी मेंबर सुधीर श्रीवास्तव को दो- दो दिन का निलंबन का आदेश सुनाया था।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading