कंपनी एंड ट्रेड यूनियनTata-Motors-Workers-Union : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में जयंती पर याद किये गये...
spot_img

Tata-Motors-Workers-Union : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। जयंती में अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह के साथ साथ सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर और आरके सिंह फैंस क्लब के लोग मौजूद थे। अध्यक्ष, महामंत्री के साथ सभी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने अपने भाषण में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जहां पूरे राष्ट्र के लिए अक्षय योद्धा के रूप में जाने जाएंगे, वहीं मजदूर वर्ग के लिए अपने नेता के तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे। हम मजदूरों के लिए उन्होंने ट्रेड यूनियन के माध्यम से लड़ाई लड़ी और हमें गर्व है कि जमशेदपुर के मजदूरों को भी इसका लाभ मिला है। हम सब तहे दिल से उनको नमन करते हैं। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने भाषण में कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस हम सभी को देश के प्रति और अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से काम करने का बोध कराते हैं। हम सब ट्रेड यूनियन के नेतृत्वकर्ता हैं हम सबके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस निश्चित तौर पर आदर्श नेतृत्व हैं और हमेशा बने रहेंगे। यह जानकारी यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने दी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading