कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-steel-employees-wons-shram-awards-टाटा स्टील के नौ कर्मियों को मिला प्रधानमंत्री श्रम अवॉर्ड, मुकेश और...
spot_img

tata-steel-employees-wons-shram-awards-टाटा स्टील के नौ कर्मियों को मिला प्रधानमंत्री श्रम अवॉर्ड, मुकेश और संजय श्रम भूषण से पुरस्कृत

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा स्टील के नौ कर्मचारियों को वर्ष 2018 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार (पीएमएसए) से नवाजा गया है. कर्मचारियों को यह सम्मान मिलने से कंपनी प्रबंधन में काफी खुशी है. इसमें कंपनी के दो कर्मचारियों को प्रतिष्ठित श्रम भूषण पुरस्कार, छह कर्मचारियों को श्रम वीर और एक कर्मचारी को श्रम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विशेष रूप से शीर्ष दो पुरस्कार श्रम भूषण और श्रम वीर निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए बने सभी आठ पुरस्कार टाटा स्टील के कर्मचारियों द्वारा प्राप्त किये गये हैं. वर्ष 2018 के लिए भारत सरकार, श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा कुल 33 पुरस्कार दिये गये हैं. इनमें चार श्रम भूषण, 12 श्रम वीर/श्रम वीरांगना और 17 श्रम श्री/श्रम देवी पुरस्कार शामिल हैं. सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के बीच समान रूप से विभाजित है. निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए 16 पुरस्कारों में से नौ पुरस्कार टाटा स्टील के कर्मचारियों को मिले हैं. पुरस्कार देने की घोषणा 13 अगस्त को की गयी.
इन्हें मिला पुरस्कार : श्रम भूषण पुरस्कार मुकेश कुमार औऱ संजय कुमार सिंह को मिला. श्रम वीर पुरस्कार हितेश कुमार पटेल, मानस भट्टाचार्या, जितेंद्र सिंह, ब्रिज लाल, दीपांकर कुमार सिंह, चिन्मोय भट्टाचार्या को दिया गया. वहीं प्रशांत कुमार मोहंती को श्रम श्री से सम्मानित किया गया. 
मिला नकद पुरस्कार : पुरस्कार श्रम भूषण (प्रत्येक एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार), श्रम वीर (प्रत्येक 60,000 रुपये का नकद पुरस्कार) और श्रम श्री (प्रत्येक 40,000 रुपये का नकद पुरस्कार) सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों को दिया जाता है. 500 या अधिक व्यक्तियों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवीन क्षमताओं, उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और असाधारण साहस और मस्तिष्क की उपस्थिति के प्रदर्शन के सम्मान में दिया जाता है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading