जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर के सप्लाई चेन डिवीजन के लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन विभाग में शुक्रवार को लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश एवं महासचिव सतीश उपस्थित थे। प्रबंधन की ओर से वाइस-प्रेसिडेंट सप्लाई चेन पीयूष गुप्ता, चीफ लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन एएन ठाकुर एवं हेड इनबाउंड लॉजिस्टिक्स शशि शंकर उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व में यह क्षेत्र बहुत ही भयावह स्थिति में था एवं कचरों का ढेर हुआ करता था। टीम के अथक प्रयास की बदौलत आज यह क्षेत्र एक सुन्दर पार्क के रूप में परिवर्तित हो गया है। कंपनी के पर्यटकों एवं पर्यावरणविदों ने इस कार्य की काफी सराहना की है।