जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी वन के रिफ्रैक्टरीज का मैनपावर (रिऑर्गेनाइजेशन-आरओ) फाइनल कर दिया गया. सोमवार को इसको देखते हुए समझौता तय हुआ, जिसके तहत कर्मचारी सरप्लस होंगे, लेकिन उनका फिर से एलडी वन में अगर कोई वेकेंसी हुई तो उनका समायोजन हो जायेगा और अगर एलडी वन में नहीं हो पाया तो फिर एलडी 2 या एलडी 3 के रिफ्रैक्टरीज सेक्शन में ही उनका समायोजन होगा. सोमवार को टाटा स्टील के वीपी सुधांशु पाठक के स्तर पर बैठक में इस पर सहमति बनी. इस बैठक में टाटा स्टील की एचआरएम की पदाधिकारी अतरई सरकार, जीपी मिश्रा जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, महामंत्री सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, उपाध्यक्ष भगवान सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. तय हुए मैनपावर के तहत टाटा स्टील के एलडी वन के रिफ्रैक्टरीज सेक्शन में पहले स्टैंडर्ड फोर्स (इतने कर्मचारी की संख्या होनी चाहिए) 158 था, जिसके बदले कार्यरत कर्मचारी यानी इओआर (इंप्लाइज ऑन रोल) 35 थे, जिसको धटाकर स्टैंडर्ड फोर्स को 26 एक साल के लिए जबकि एक साल बाद यह स्टैंडर्ड फोर्स घटकर 25 हो जायेगी. 25 स्टैंडर्ड फोर्स में से सिर्फ 20 ही कार्यरत कर्मचारी होंगे यानी इओआर (इंप्लाइज ऑन रोल) होंगे. सभी को प्रोमोशन या फिर रिऑर्गेनाइजेशन बेनीफिट जो पहले से तय है, वह लोगों को मिल सकेगा. आपको बता दें कि इस विभाग से ही चुनाव जीतकर टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष प्रभात लाल आते है, जहां इतना ज्यादा सरप्लस लोग हो रहे है.
टाटा स्टील के एलडी वन रिफ्रैक्टरीज का मैनपावर का समझौता एक नजर में :
पदनाम————सामानांतर पदनाम———कलस्टर ग्रेड—बराबर का ग्रेड-वर्तमान स्टैंडर्ड फोर्स-वर्तमान कार्यरत कर्मचारी-फाइनल कार्यरत कर्मचारी-स्टैंडर्ड फोर्स
सीनियर फोरमैन—जूनियर इंजीनियर3 ऑपरेशन–वी17———एनएस9——–4——————3——————–4——————4
फोरमैन रिफ्रैक्टरी—जूनियर इंजीनियर 2 ऑपरेशन–वी 14——–एनएस8——-3——————1——————–3—————3
फोरमैन एलडी सर्विसेज–जूनियर इंजीनियर 2 ऑपरेशन—वी 14—–एनएस8——-0—————–0——————-3————–4
असिस्टेंट फोरमैन——-जूनियर इंजीनियर 1 ऑपरेशन—वी 8——–एनएस 7—-4—————–2——————–4————-7
सीनियर टेक्निशियन—-ऑपरेशन असिस्टेंट 2–एस13 से एस 16—–एनएस 5—–41—————-13—————-3—————4
टेक्निशियन————ऑपरेशन असिस्टेंट 1-एस 10 से लेकर एस 12—-एनएस 4——45———-11—————3—————-3
जूनियर टेक्निशियन———ऑपरेशन 1——–एस 7 से एस9 तक———एनएस4——44———-4—————-0—————0
अटेंडर—————————————एस1 से एस6 तक————————17———-1—————-0————–0