कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-steel-noamundi-टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मैनेजमेंट पर...
spot_img

tata-steel-noamundi-टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मैनेजमेंट पर बढ़ा दबाव, पूर्व मंत्री और राज्यसभा सदस्य दल बल के साथ पहुंचे

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा स्टील के नोवामुंडी माइंस के कर्मचारियों की समस्या को लेकर झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस की ट्रेड यूनियन के लोगों ने टाटा स्टील मैनेजमेंट के साथ वार्ता की. पश्चिम सिंहभूम में झारखंड प्रदेश तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद,पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद जामुदा के नेतृत्व में नोवामुंडी टाटा स्टील के मजदूरों की समस्याओं एवं हितों की रक्षा के लिए टाटा स्टील प्रबंधन के साथ एक वार्ता हुई. इसमें नोवामुंडी में कार्यरत संगठित एवं असंगठित मजदूरों की समस्या जैसे कम मजदूरी दर का भुगतान करना एवं स्थानीय एवं प्रवासी मजदूरों के बीच भेदभाव कर मजदूरी दर तय करना, स्थानीय मजदूरों को कंपनी में तवज्जो देना इत्यादि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई. किसी भी मजदूर के साथ कोई अन्याय ना हो ऐसी प्रबंधन से अपील की गई. वार्ता के दौरान झारखंड टीएमसी यूथ के अध्यक्ष सन्नी सिंकु, झारखंड टीएमसी यूथ के उपाध्यक्ष अमृत माझी, प्रदेश ट्रेड यूनियन उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंकु, तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र जामुदा, तृणमूल ट्रेड यूनियन जिला अध्यक्ष सुमंत ज्योति सिंकू, जिला तृणमूल उपाध्यक्ष शैली शैलेंद्र सिंकु, युवा जिला उपाध्यक्ष विनीत लागुरी एवं रवि लोहार, प्रखंड अध्यक्ष गुरु चरण सिंकु, प्रखंड युवा अध्यक्ष विकास केराई, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप नाग एवं कई मजदूर व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading