कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-workers-union-election-final-result-टाटा वर्कर्स यूनियन के 12वें अध्यक्ष बने संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री बने...
spot_img

tata-workers-union-election-final-result-टाटा वर्कर्स यूनियन के 12वें अध्यक्ष बने संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री बने सतीश सिंह, अरविंद पांडेय गुट का सुपड़ा साफ, जानें पूरा रिजल्ट

राशिफल

टाटा स्टील के स्टीलेनियम हॉल में जश्न मनाते संजीव चौधरी और सतीश सिंह गुट.

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजीव चौधरी टुन्नु विजेता बन गये है. वे ऐतिहासिक टाटा वर्कर्स यूनियन के 12वें अध्यक्ष बन गये है. संजीव चौधरी टुन्नु ने अध्यक्ष पद के अपने प्रतिद्वंदी अरविंद पांडेय को चुनाव में शिकस्त दी. अरविंद पांडेय को कुल 43 ही मत मिले जबकि संजीव चौधरी टुन्नु को 171 कुल मत मिले. इस तरह संजीव चौधरी टुन्नु 128 मतों से जीत गये. 214 में से 128 लोगों ने अध्यक्ष के तौर पर संजीव चौधरी टुन्नु को ही चुना और खुद अरविंद पांडेय कहीं नहीं ठहर पाये. महामंत्री के पद पर सतीश सिंह जीते. लगातार दूसरी बार वे महामंत्री बने. सतीश सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी आरके सिंह को पटखनी दी. (नीचे पढ़े पूरी खबर और किसको क्या वोट मिला.)

संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह पूरे समूह के साथ

आरके सिंह को कुल 59 मत मिले जबकि सतीश सिंह को कुल 155 मत प्राप्त हुए. इस तरह सतीश सिंह ने आरके सिंह को 96 मतों से पराजित कर दिया. डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर शैलेश सिंह और अरुण सिंह के बीच टक्कर थी. शैलेश सिंह ने अरुण सिंह को चुनाव में मात दे दी. शैलेश सिंह को कुल 122 मत मिले जबकि अरुण सिंह को कुल 82 मत प्राप्त हुए. इस तरह शैलेश सिंह 40 मतों के अंतर से चुनाव जीत गये. कोषाध्यक्ष के एकल पद पर हरिशंकर सिंह ने जीत दर्ज की. पुष्कर को कुल 43 मत प्राप्त हुए जबकि हरिशंकर सिंह को कुल 164 मत मिले. इसके अलावा उपाध्यक्ष के चार पद पर शहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, संजीव तिवारी और संजय सिंह विजेता बन गये. इसी तरह सहायक सचिव के तीन पद पर नितेश राज, सरोज सिंह और अजय चौधरी ने जीत दर्ज की. इस पूरे चुनाव में अरविंद पांडेय गुट का सुपड़ा साफ हो गया. इसका एक भी उम्मीदवार पदाधिकारी के चुनाव में नहीं जीत पाया. कोई उम्मीदवार सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह की जोड़ी कामयाब रही और हर पद पर उनके पदाधिकारी जीत गये है. सिर्फ सहायक सचिव के पद पर नितेश राज की जीत हुई है, जो अरविंद पांडेय गुट के थे, लेकिन उनका महामंत्री सतीश सिंह के साथ भी काफी बेहतर संबंध रहा है. (नीचे पढ़े पूरा डिटेल खबर किसको मिला कितना वोट)

टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु बीच में, महामंत्री सतीश सिंह गुलबी शर्ट में और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह फ्रेच कट दाढ़ी वाले.


अध्यक्ष-एक पद

संजीव चौधरी टुन्नु-171 (जीते)

अरविंद पांडेय-43 (हारे)
महामंत्री-एक पद
सतीश सिंह-155
(जीते)
आरके सिंह-59
डिप्टी प्रेसिडेंट-एक पद
शैलेश सिंह-122 (जीते)

अरुण सिंह-82 (हारे)
कोषाध्यक्ष-एक पद
हरिशंकर सिंह-164
पुष्कर-43
सहायक सचिव के तीन पद के लिए 21 प्रत्याशी-
नितेश राज (जीते)-44
सरोज सिंह (जीते-48
अजय चौधरी (जीते)-86

मनोहर मुखिया (हारे)-24
सुभाष (हारे)-26
कमलेश सिंह (हारे)-30
जफर इकबाल (हारे)-10
बिनोद पांडेय (हारे)-30
श्रीनिवास राव (हारे)-07
आरएस चौहान (हारे)-18
सुब्रत सिन्हा (हारे)-20
अरुण कुमार श्रीवास्तव (हारे)-03
गुलाब चंद यादव (हारे)-14
अमरनाथ (हारे)-09
श्याम बाबू (हारे)-41
विकास दास (हारे)-33
धर्मेंद्र उपाध्याय (हारे)-37
आरआर सिंह (हारे)-19
राजेश कुमार (हारे)-06
निरंजन प्रसाद (हारे)-24
आमोद दुबे (हारे)-40
उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) (कुल 4 पद)

शहनवाज आलम (जीते)
शत्रुघ्न राय (जीते)
संजीव तिवारी (जीते)
संजय सिंह (पिलेट प्लांट)(जीते)

अब्दुल रफीक (हारे)
अशोक गुप्ता (हारे)
भगवान सिंह (हारे)
डीकेएम राजू (हारे)
दिनेश्वर कुमार (हारे)
प्रदीप कुमार (हारे)
मनोज कुमार तिवारी (हारे)
आरसी झा (हारे)
राजीव चौधरी (हारे)
राकेश कुमार (हारे)
भोला सिंह (हारे)
शिवेश वर्मा (हारे)
उमेश कुमार सिंह (हारे)
विमल कुमार (हारे)

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!