जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह चुन लिये गये है. यूनियन चुनाव में काफी साल से वनवास काट रहने शैलेश सिंह को मजदूरों और कमेटी मेंबरों ने इस बार मौका दिया. संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह गुट से शैलेश सिंह उम्मीदवार थे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अरुण सिंह को 40 मतों से पराजित कर दिया. शैलेश सिंह को कुल वोट 122 मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी अरुण सिंह को 82 वोट मिल सका. वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर हरिशंकर सिंह विजयी घोषित हुए है. हरिशंकर सिंह इससे पहले उपाध्यक्ष थे. हरिशंकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी पुष्कर को 121 मतों से पराजित कर दिया. हरिशंकर सिंह को कुल 164 मत प्राप्त हुए जबकि पुष्कर को कुल 43 मत ही प्राप्त हो सका. अध्यक्ष और महामंत्री का मतगणना चल रहा है, जिसकी गिनती सामने आने के बाद फिर से न्यूज अपडेट कर दिया जायेगा. सहायक सचिव के पद की पूरी गिनती हो गयी. इसमें सबसे ज्यादा मतों से संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह की जोड़ी के कमेटी मेंबर अजय चौधरी को सबसे ज्यादा 86 मत मिले.
डिप्टी प्रेसिडेंट-एक पद
शैलेश सिंह-122 (जीते)
अरुण सिंह-82 (हारे)
कोषाध्यक्ष-एक पद
हरिशंकर सिंह-164
पुष्कर-43
सहायक सचिव के तीन पद के लिए 21 प्रत्याशी
नितेश राज (जीते)-44
सरोज सिंह (जीते-48
अजय चौधरी (जीते)-86
मनोहर मुखिया (हारे)-24
सुभाष (हारे)-26
कमलेश सिंह (हारे)-30
जफर इकबाल (हारे)-10
बिनोद पांडेय (हारे)-30
श्रीनिवास राव (हारे)-07
आरएस चौहान (हारे)-18
सुब्रत सिन्हा (हारे)-20
अरुण कुमार श्रीवास्तव (हारे)-03
गुलाब चंद यादव (हारे)-14
अमरनाथ (हारे)-09
श्याम बाबू (हारे)-41
विकास दास (हारे)-33
धर्मेंद्र उपाध्याय (हारे)-37
आरआर सिंह (हारे)-19
राजेश कुमार (हारे)-06
निरंजन प्रसाद (हारे)-24
आमोद दुबे (हारे)-40
उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) (कुल 4 पद)
शहनवाज आलम (जीते)
शत्रुघ्न राय (जीते)
संजीव तिवारी (जीते)
संजय सिंह (पिलेट प्लांट)(जीते)
अब्दुल रफीक (हारे)
अशोक गुप्ता (हारे)
भगवान सिंह (हारे)
डीकेएम राजू (हारे)
दिनेश्वर कुमार (हारे)
प्रदीप कुमार (हारे)
मनोज कुमार तिवारी (हारे)
आरसी झा (हारे)
राजीव चौधरी (हारे)
राकेश कुमार (हारे)
भोला सिंह (हारे)
शिवेश वर्मा (हारे)
उमेश कुमार सिंह (हारे)
विमल कुमार (हारे)