कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-workers-union-election-final-figures-टाटा वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष टुन्नु को मिला सबसे ज्यादा वोट हरिशंकर...
spot_img

tata-workers-union-election-final-figures-टाटा वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष टुन्नु को मिला सबसे ज्यादा वोट हरिशंकर एकल पद में दूसरे सबसे अधिक वोट लाने वाले बने, सतीश और शैलेश ने भी दी सबको मात, उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक मतों से जीते शत्रुघ्न राय, खुद कद्दावर बीबी सिंह नहीं बन पाये पदाधिकारी, उनके बेटे संजय बन गये उपाध्यक्ष, सहायक सचिव के पद पर अजय चौधरी की बड़ी जीत, नितेश लगातार तीसरी बार बने सहायक सचिव जानें कौन है यूनियन के नये उपाध्यक्ष और सहायक सचिव, किसको कितना मिला वोट

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव का रिजल्ट आ चुका है. नये पदों पर अब सारे लोगों को आसीन होना है. इस कड़ी में अब पूरे रिजल्ट पर सारे लोगों की नजरें टिकी हुई है. अकेले अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा वोट संजीव चौधरी टुन्नु सबसे ज्यादा वोट हासिल कर सके. उनको कुल 171 मत मिले. इसके बाद एकल पद पर कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह दूसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने कुल 164 मत हासिल करने में सफलता हासिल की. टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष के बाद कोषाध्यक्ष के एकल पद पर हरिशंकर सिंह ने जीत हासिल की है. कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह मूलत: बिहार के भोजपुरी के र हने वाले है. उनके पिता शिवप्रसन्न सिंह टाटा स्टील के कर्मचारी थे. टाटा स्टील में हरिशंकर सिंह 1990 में ट्रेड अप्रेंटिस के तौर पर योगदान दिया. पहली ज्वाइनिंग उनकी एग्रिको में हुई, जिसके बाद वे कोक प्लांट गये, फिर एलडी 2 और अभी एच ब्लास्ट फर्नेस से चुनाव जीतते रहे है. पहली बार वे यूनियन के कमेटी मेंबर एच ब्लास्ट फर्नेस से 2009 में बने, जिसके बाद से लगातार वे कमेटी मेंबर बने. वे पहली बार आर रवि प्रसाद के कार्यकाल में उपाध्यक्ष बने थे, जिसके बाद वे कोषाध्यक्ष बने है. वहीं, शैलेश सिंह एकल पद पर तीसरे नंबर पर ज्यादा वोट लाने वाले रहे, जिनको कुल 155 वोट मिले. शैलेश सिंह को कुल 122 मत मिला. उपाध्यक्ष के पद पर बात की जाये तो सबसे ज्यादा वोट उपाध्यक्ष के पद पर मेडिकल यानी टीएमएच से चुनाव जीतने वाले शत्रुघ्न राय को सबसे अधिक मत हासिल हुआ. उपाध्यक्ष के पद पर उनको अकेले 107 वोट हासिल हुआ. सहायक सचिव के पद पर अजय चौधरी ने सबको मात दी और सबसे अधिक वोट लाये. अजय चौधरी को 86 मत हासिल हुआ. उपाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की. संजय सिंह पिलेट प्लांट से कमेटी मेंबर का चुनाव जीतते आये है. वे बिष्टुपुर निवासी बीबी सिंह के बेटे है. बीबी सिंह खुद कद्दावर कमेटी मेंबर रहे है, लेकिन कभी पदाधिकारी नहीं बन पाये, लेकिन उनके बेटे संजय सिंह ने कम ही समय में पदाधिकारी बनने में सफलता हासिल की. संजय सिंह के एक भाई टाटा स्टील में ऑफिसर है जबकि अन्य बहन और भाई भी टाटा स्टील में ही है. शहनवाज आलम मास्टर माइंड माने जाते है, जिन्होंने चुनाव जीता. उपाध्यक्ष शहनवाज आलम यूनियन के थिंक टैंक माने जाते है. बिहार के कटिहार के मूलनिवासी शहनवाज आलम एनआइटी जमशेदपुर से भौतिकी में एमएससी की डिग्री हासिल की है जबकि इग्नू से एचआर में एमबीए कर चुके है. 1986 में ट्रेड अप्रेंटिस के तौर पर कंपनी के मीडियम लाइट विभाग में काम किया. इसके बाद पहली बार एलडी 2 से कमेटी मेंबर 1997 में बने, जिसके बाद से 2012 से चुनाव में इसी विभाग से कमेटी मेंबर बने थे. 2015 के चुनाव में वे उपाध्यक्ष बनकर वे लगातार उपाध्यक्ष बने रहे. सहायक सचिव के पद पर सरोज सिंह ने जीत हासिल की है. सरोज सिंह सबसे धाकड़ कमेटी मेंबर है, जो ट्यूब डिवीजन से चुनाव जीतकर आते है. सरोज सिंह हमेशा मुखर होकर यूनियन की राजनीति की है, जिस कारण उनको इस बार बड़ी सफलता मिली. नितेश राज लगातार तीसरी बार सहायक सचिव बने. उनको 44 मत हासिल हुआ. कम वोट तो मिला, लेकिन उनके ग्रुप के सारे लोग हार गये, लेकिन वे खुद अपनी सल्तनत किसी तरह बचाने में कामयाब रहे. लगातार तीसरी बार सहायक सचिव बने नितेश राज के पिता नागेंद्र प्रसाद भी टाटा स्टील के कर्मचारी रहे थे. नितेश राज 1997 में ट्रेड अप्रेंटिस से कंपनी में इंट्री की. उनको पहले टाउन इलेक्ट्रिकल विभाग में जगह दीग यी, जिसके बाद वे सीआरएम में चले गये. कमेटी मेंबर पहली बार 2009 में बने. 2006 में वे मैकेनिकल सोसाइटी के चुनाव में कमेटी मेंबर चुने गये थे. इसके बाद सहायक सचिव बने. उनके भाई राजेश कुमार टाटा स्टील के आइएल 3 स्तर के अधिकारी है. वे यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी है.

पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद से मिलने पहुंचे नितेश राज और अन्य कमेटी मेंबर. एक फरवरी को वे रिटायर हो गये.

किसको कितना वोट मिला-फाइनल रिजल्ट देखें
अध्यक्ष-एक पद
संजीव चौधरी टुन्नु-171 (जीते)

अरविंद पांडेय-43 (हारे)
महामंत्री-एक पद
सतीश सिंह-155

आरके सिंह-59
डिप्टी प्रेसिडेंट-एक पद
शैलेश सिंह-122 (जीते)
अरुण सिंह-82 (हारे)
कोषाध्यक्ष-एक पद
हरिशंकर सिंह-164
पुष्कर-43
सहायक सचिव के तीन पद के लिए 21 प्रत्याशी

नितेश राज (जीते)-44
सरोज सिंह (जीते-48
अजय चौधरी (जीते)-86

मनोहर मुखिया (हारे)-24
सुभाष (हारे)-26
कमलेश सिंह (हारे)-30
जफर इकबाल (हारे)-10
बिनोद पांडेय (हारे)-30
श्रीनिवास राव (हारे)-07
आरएस चौहान (हारे)-18
सुब्रत सिन्हा (हारे)-20
अरुण कुमार श्रीवास्तव (हारे)-03
गुलाब चंद यादव (हारे)-14
अमरनाथ (हारे)-09
श्याम बाबू (हारे)-41
विकास दास (हारे)-33
धर्मेंद्र उपाध्याय (हारे)-37
आरआर सिंह (हारे)-19
राजेश कुमार (हारे)-06
निरंजन प्रसाद (हारे)-24
आमोद दुबे (हारे)-40
उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) (कुल 4 पद)
शहनवाज आलम (जीते)-82
शत्रुघ्न राय (जीते)-107
संजीव तिवारी (जीते)-67
संजय सिंह (पिलेट प्लांट)(जीते)-75

अब्दुल रफीक (हारे)-19
अशोक गुप्ता (हारे)-10
भगवान सिंह (हारे)-22
डीकेएम राजू (हारे)-11
दिनेश्वर कुमार (हारे)-41
प्रदीप कुमार (हारे)-27
मनोज कुमार तिवारी (हारे)-21
आरसी झा (हारे)-33
राजीव चौधरी (हारे)-55
राकेश कुमार (हारे)-54
सतीश कुमार सिन्हा उर्फ भोला सिंह (हारे)-21
शिवेश वर्मा (हारे)-59
उमेश कुमार सिंह (हारे)-21
विमल कुमार (हारे)-10

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!