

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में उपाध्यक्ष के चार पद और सहायक सचिव के तीन पद के लिए हुए मतदान के लिए मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है. इसके तहत उपाध्यक्ष के चार पद पर दो नये लोग चुनाव जीतकर सामने आये है जबकि सहायक सचिव के पद पर भी दो नये लोग चुनाव जीते है. वैसे उपाध्यक्ष के पद पर शहनवाज आलम और शत्रुघ्न राय अपने उपाध्यक्ष के पद को बचाने में कामयाब रहे है जबकि सहायक सचिव नितेश राज भी अपने पद को बचाने में कामयाब रहे है. दो नये लोगों में उपाध्यक्ष पद पर एनएस ग्रेड के पहले पदाधिकारी संजीव तिवारी बने है जबकि संजय सिंह भी नये उपाध्यक्ष बनाये गये है. ये सारे लोग संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह गुट की टीम से है. वहीं सहायक सचिव के पद पर नये चेहरे के तौर पर ट्यूब डिवीजन के सरोज सिंह और अजय चौधरी नया चेहरा उभरकर सामने आये है. ये दोनों भी संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह गुट के है. वैसे अब तक दोनों ही पदों पर सारे प्रत्याशी संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह गुट का कब्जा है. अभी अध्यक्ष, महामंत्री, डिप्टी प्रेसिडेंट और कोषाध्यक्ष के एक-एक पदों के लिए मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है. उपाध्यक्ष के पद पर भगवान सिंह (अरविंद पांडेय गुट) को हार का मुंह देखना पड़ा. इसी तरह सहायक सचिव के पद पर कमलेश सिंह और धर्मेंद्र उपाध्याय चुनाव हार गये.
उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) (कुल 4 पद)
शहनवाज आलम (जीते)
शत्रुघ्न राय (जीते)
संजीव तिवारी (जीते)
संजय सिंह (पिलेट प्लांट)(जीते)
अब्दुल रफीक (हारे)
अशोक गुप्ता (हारे)
भगवान सिंह (हारे)
डीकेएम राजू (हारे)
दिनेश्वर कुमार (हारे)
प्रदीप कुमार (हारे)
मनोज कुमार तिवारी (हारे)
आरसी झा (हारे)
राजीव चौधरी (हारे)
राकेश कुमार (हारे)
भोला सिंह (हारे)
शिवेश वर्मा (हारे)
उमेश कुमार सिंह (हारे)
विमल कुमार (हारे)
सहायक सचिव के तीन पद के लिए 21 प्रत्याशी
नितेश राज (जीते)
सरोज सिंह (जीते)
अजय चौधरी (जीते)
मनोहर मुखिया (हारे)
सुभाष (हारे)
कमलेश सिंह (हारे)
जफर इकबाल (हारे)
बिनोद पांडेय (हारे)
श्रीनिवास राव (हारे)
आरएस चौहान (हारे)
सुब्रत सिन्हा (हारे)
अरुण कुमार श्रीवास्तव (हारे)
गुलाब चंद यादव (हारे)
अमरनाथ (हारे)
श्याम बाबू (हारे)
विकास दास (हारे)
धर्मेंद्र उपाध्याय (हारे)
आरआर सिंह (हारे)
राजेश कुमार (हारे)
निरंजन प्रसाद (हारे)
आमोद दुबे (हारे)
