जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों का दल नोवामुंडी का दौरा कर रहे है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम और उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय को छोड़कर सारे सात पदाधिकारी वहां है. यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के साथ कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सहायक सचिव सरोज सिंह, नितेश राज समेत अन्य सारे पदाधिकारी नोवामुंडी का भ्रमण करते नजर आये. इन लोगों ने पश्चिमी सिंहभूम की वादियों का नजारा भी लिया जबकि कई सारी जानकारी को भी हासिल किया. इस दौरान इन लोगों ने नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील के माइंस के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा कई अन्य लोगों के बारे में विस्तार से बातचीत की गयी. नोवामुंडी से सारे लोग झरिया का दौरा करेंगे. झरिया में सारे ग्यारह लोग जुट जायेंगे.