जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शनिवार को जमशेदपुर लौट जाएंगे. इंटक के सम्मेलन में भाग लेने के बाद कोलकाता में शुक्रवार को लौट गए, जिसके बाद वे लोग शनिवार को वापस शहर आ जाएंगे, जिसके बाद यूनियन की गतिविधियां और तेज हो जाएगी. इंटक के सम्मेलन में भाग लेने के बाद सारे पदाधिकारी लौट रहे है. कंपनी के कई मामले जो पेंडिंग है उसका निबटारा हो जाएगा. त्रिवेंद्रम से सारे लोग कोलकाता के रास्ते जमशेदपुर आ जाएंगे. इस दौरान सहायक सचिव नितेश राज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.