कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-workers-union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सौंपा प्रमाण पत्र,...
spot_img

tata-workers-union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सौंपा प्रमाण पत्र, अध्यक्ष, महासचिव, डेपुटी प्रेसिडेंट और सभी पदाधिकारी सम्मानित, नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और महासचिव सतीश कुमार सिंह ने यूनियन की गरिमा को बरकरार रखते हुए मजदूर हित में कार्यशील रहने का दिया संदेश

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा यूनियन कार्यकारिणी समिति के सभी 214 सदस्यों और सभी 11 पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया. यूनियन के माइकल जॉन आडिटोरियम में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डेपुटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न रॉय, शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह और संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय चौधरी, सरोज कुमार सिंह और नितेश राज को प्रमाण पत्र एवं पुष्प गुच्छ डेकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद सभी कार्यकारिणी सदस्यों को भी विभागवार आमंत्रित कर उन्हें प्रमाण पत्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और महासचिव सतीश कुमार सिंह ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक गरिमा को बरकरार रखते हुए मजदूर हित में कार्यशील रहने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

निर्वाचन पदाधिकारी संतोष सिंह और टीम का भी हुआ सम्मान
टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव स्वच्छ, पारदर्शितापूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने यूनियन की ओर से निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसके साथ ही छह सदस्यीय निर्वाचन समिति के सदस्य पीके सिंह, एके सिंह मुखिया, आशी कुमारी, नेहा महतो, एके लकड़ा और नितिन कुमार झा को भी सम्मानित किया गया . अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि यूनियन के चुनाव में सबसे कम उम्र के निर्वाचन पदाधिकारी होते हुए भी संतोष सिंह ने पारदर्शितापूर्ण चुनाव कराया, जो एक मिसाल के तौर पर याद क़िया जाएगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading