कंपनी एंड ट्रेड यूनियनTribute to Late Rajendra Singh : औधोगिक क्षेत्र के मजदूरों ने स्वर्गीय...
spot_img

Tribute to Late Rajendra Singh : औधोगिक क्षेत्र के मजदूरों ने स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह को द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि / राजेन्द्र बाबू का जीवन मजदूरों के लिए समर्पित रहा : शैलेश पांडेय

राशिफल

जमशेदपुर : बिहार एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक बेरमो, इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर जमशेदपुर सहित आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र के कामगारों ने अपने चहेते नेता राजेन्द्र बाबू को याद किया एवं श्रद्धासुमन उनकी तस्वीर के समक्ष अर्पित किए. कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया. झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष सह कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में जमशेदपुर सहित आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र में राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

शैलेश पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू आज भी मजदूरों के दिल में बसते हैं. राजेन्द्र बाबू का जीवन मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के कल्याण को समर्पित रहा है. उन्होंने अपने जीवन काल में निरंतर नि:स्वार्थ भाव से कमजोर वर्ग की मदद की है, जिसका परिणाम है कि मजदूर आज भी उन्हें अपने रूह में बसाए हुए है. आदित्यपुर फेज टू में वीना मेटल वर्कर्स यूनियन द्वारा राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. फेज 6 में आरूष मेटल इमपलाईज यूनियन, सरायकेला के कोलाबिरा अंतर्गत बिरबांस गांव में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जमशेदपुर में केबुल वर्कर्स यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई एवं साकची के शीतला मंदिर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश पांडेय, केबुल यूनियन के महामंत्री यू के शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, टीएन मिश्रा, जसबीर सिंह, अमृत रंजन महतो, दुर्गा राम बैठा, शैलेश शर्मा, सौरभ चौधरी, दीपक दलपत, सुधीर कुंभकार, अजित सिंह, जितेन जोशी, हर्ष पांडेय, शिवांश तिवारी, सुजीत घोष, त्रिवेन सोय समेत अनेक श्रमिक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading