कोरोना वायरसjamshedpur-corona-blast-जमशेदपुर में कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, मलेरिया विभाग के कर्मचारी समेत...
spot_img

jamshedpur-corona-blast-जमशेदपुर में कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, मलेरिया विभाग के कर्मचारी समेत 16 लोगों की मौत, जमशेदपुर में मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंची, 810 नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना ने नए रिकॉर्ड बनाये है. कोरोना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गई है. शुक्रवार को कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई. इसमें एक जिला मलेरिया विभाग में अनुबंध पर तैनात कर्मचारी भी शामिल हैं. गुरुवार की दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई. इसके बाद परसुडीह स्थित सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई. जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसके अलावे 15 और लोगों की मौत हुई है. मृतकों में कदमा निवासी (62) पुरुष, टिनप्लेट निवासी (65) महिला, एग्रिको निवासी (45) महिला, कदमा निवासी (56) महिला, बिरसानगर निवासी (75) महिला, बहरागोड़ा निवासी (53) पुरुष, जुगसलाई निवासी (39) महिला, सोनारी निवासी (57) महिला, बर्मामाइंस निवासी (53) महिला, भालुबासा निवासी (56) महिला, मानगो निवासी (68) पुरुष, सोनारी निवासी (55) पुरुष, बिरसानगर निवासी (72) पुरुष, परसुडीह निवासी (58) पुरुष, मानगो निवासी (60) पुरुष शामिल हैं। इसमें 14 का इलाज टीएमएच, एक का मर्सी व एक का सदर अस्पताल में चल रहा था. जमशेदपुर में 508 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर जमशेदपुर में शुक्रवार को कुल 4891 लोगों की जांच हुई.  इसमें 810 लोग पॉजिटिव मिले, जो अबतक का सर्वाधिक है. संक्रमित मरीजों में कदमा, मानगो, सोनारी, टेल्को व बिष्टुपुर के अधिक मरीज हैं.  जमशेदपुर में अब तक 27 हजार 987 लोगों की पुष्टि हो चुकी हैं. जमशेदपुर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 356 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. जमशेदपुर में अभी तक कुल 21 हजार 498 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे चुके हैं.

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव मरीज
क्षेत्र : पॉजिटिव
बागबेड़ा : 41
बहरागोड़ा : 03
भुइयांडीह : 03
बिष्टुपुर : 01
बर्मामाइंस : 09
चाकुलिया : 02
धालभूमगढ़ : 01
डुमरिया : 17
घाटशिला : 03
गोलमुरी : 21
जादुगोड़ा : 03
जुगसलाई : 27
कदमा : 86
मानगो : 53
मुसाबनी : 40
परसुडीह : 69
पटमदा : 08
पोटका : 13
साकची : 56
सिदगोड़ा : 61
सोनारी : 56
सुंदरनगर : 05
टेल्को : 82

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading