जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को 105 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही पांच मरीजों की मौत हुई है। चार मौत टीएमएच व एक मौत एमजीएम में हुई है। टीएमएच में जिन चार मरीजों की मौत हुई है उसमे कदमा भाटिया बस्ती का 26 वर्षीय युवक जो किडनी रोग से ग्रसित था। दूसरा मनीफीट, टेल्को की 61 वर्षीय महिला जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। तीसरा रोड नंबर 9 जवाहरनगर मानगो निवासी 73 वर्षीय वृद्ध और चौथी मौत 101 टाइप सिदगोड़ा मेन रोड 58 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। कदमा के युवक को 19 जुलाई को, मनीफीट की महिला को 24 जुलाई को, मानगो जवाहरनगर के वृद्ध को 25 जुलाई को तथा सिदगोड़ा के व्यक्ति को उनके परिजनों ने 26 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया था। पांचवीं मौत एमजीएम में जुगसलाई की एक 52 वर्षीय महिला की हुई है। शुक्रवार को मिले मरीजों में सिविल कोर्ट के 11 कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर, नर्स सहित 20 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। बीते एक सप्ताह के अंदर 60 से अधिक डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिले है। इससे मरीजों के इलाज पर संकट गहराते जा रहा है। इसके अलावे डिमना चौक स्थित स्मृति सेवा सदन के पांच कर्मचारी पॉजिटिव मिले है। गुरुवार को भी यहां से छह कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। सीतारामडेरा थाना के दो पुलिस जवान संक्रमित मिले है। बागबेड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले है। बिष्टुपुर स्थित पैथ काइंड लैब से कुल 28 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसमें अधिकांश होम क्वारंटाइन में है। इसके अलावे डिमना रोड से सात, कदमा से पांच, बागबेड़ा में एक ही परिवार से तीन, गोलमुरी से दो, एग्रिको से तीन, मानगो से आठ, जुगसलाई, मुसाबनी से तीन, मनीफीट, हरहरगुट्टू, साकची, भिलाई पहाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से भी मरीज मिले हैं। जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1915 हो गई है। जबिक मरने वालों की कुल संख्या 37 पहुंच गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी मरीजों की मौत की सूची में 31 जुलाई को टीएमएच में उक्त चार मरीजों के मौत की जानकारी दी गई है। टीएमएच व एमजीएम के कोविड वार्ड में भर्ती 35 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर गुरुवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 711 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और जिले में एक्टिव केस 1157 पहुंच गया है।
jamshedpur-corona-deaths-जमशेदपुर में फिर कोरोना से 2 और लोगों की मौत, शुक्रवार को हुई कुल 5 मौते, जमशेदपुर में आये 105 कोरोना पॉजिटिव केस, जमशेदपुर कोर्ट के 11 कर्मचारी समेत अन्य पॉजिटिव, जानें कहा के है सारे मरीज
[metaslider id=15963 cssclass=””]