जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, जो अच्छा संकेत है. रविवार को कुल 2386 लोगों की जांच हुई. इसमें 208 पॉजिटिव मिले. सबसे अधिक टेल्को, सोनारी, बागबेड़ा, सिदगोड़ा व कदमा के मरीज शामिल हैं. वहीं, 1879 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया. रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है. जबकि 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई. मृतकों में मुसाबनी निवासी 59 वर्षीय पुरुष, टेल्को निवासी 67 वर्षीय पुरुष, कदमा निवासी 83 वर्षीय पुरुष, सोनारी निवासी 41वर्षीय पुरुष, गोविंदपुर निवासी 69 वर्षीय पुरुष, टेल्को निवासी 87 वर्षीय पुरुष व ट्राफिक कालोनी निवासी (92) पुरुष शामिल हैं. जमशेदपुर में अभी तक कुल 920 लोगों की मौत हो चुकी हैं. दूसरी ओर, जमशेदपुर के विभिन्न कोविड अस्पताल में भर्ती कुल 521 लोग स्वस्थ होकर रविवार को घर लौटे. जमशेदपुर में अभी तक कुल 40 हजार 955 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 88.54 फीसद हो गई है.
किस क्षेत्र में कितने मिले मरीज
क्षेत्र : मरीज
गोलमुरी : 06
टेल्को : 21
सोनारी : 18
बिष्टुपुर : 08
बागबेड़ा : 11
सिदगोड़ा : 25
कदमा : 21
मानगो : 16
जुगसलाई : 01
सुंदरनगर : 05
साकची : 09
बर्मामाइंस : 02
बहरागोड़ा : 05
धालभूमगढ़ : 12
मुसाबनी : 11
परसुडीह : 02
jamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में कोरोना के 208 नए मरीज मिले, 7 की मौत, 521 लोग ठीक होकर लौटे
[metaslider id=15963 cssclass=””]