जमशेदपुर : जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिले) में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार को कुल 173 लोगों की जांच हुई. इसमें 27 संक्रमित मिले. संक्रमितों में छह बच्चा व एक डाक्टर शामिल हैं. जमशेदपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 71029 हो गई है जबकि 1139 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं, बुधवार को 39 मरीज स्वस्थ हुए. जमशेदपुर में अभी तक कुल 69640 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, बुधवार को एक हजार 296 लोगों ने सतर्कता डोज ली. जमशेदपुर में अभी तक कुल 1705538 लोगों ने पहली व 1308757 लोगों ने दूसरी डोज ली है.
किस क्षेत्र में मिले कितने मरीज
क्षेत्र : मरीज
बहरागोड़ा : 06
टेल्को : 06
गोविंदपुर : 01
गोलमुरी : 03
जुगसलाई : 01
बिष्टुपुर : 02
साकची : 01
सोनारी : 01
कदमा : 01
बारीडीह : 02
घाटशिला : 01
मानगो : 01
दूसरे जिला : 01
कुल : 27