
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को फिर एक 27 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हुई. मृतक तुरामडीह निवासी है. उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था. जमशेदपुर में अभी तक कुल 1046 मरीजों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, शुक्रवार को कुल 6133 लोगों की जांच हुई. इसमें 18 संक्रमित मिले. ये मरीज घाटशिला, मानगो, परसुडीह सहित अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं. जमशेदपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 51377 हो गई है. जमशेदपुर में विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को कुल 5973 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया. रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है. जमशेदपुर में अभी तक कुल 10 लाख 26 हजार 205 लोगों का नमूना लिया जा चुका है. जमशेदपुर में शुक्रवार को विभिन्न कोविद अस्पतालों में भर्ती कुल 39 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर लौटे. जमशेदपुर में अभी तक कुल 50 हजार 122 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जमशेदपुर का रिकवरी रेट 97.59 फीसद है. अब सिर्फ 231 एक्टिव केस है.
किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव
क्षेत्र : मरीज
घाटशिला : 06
बहरागोड़ा : 01
मानगो : 02
गोलमुरी : 01
कदमा : 02
पटमदा : 01
टेल्को : 01
परसुडीह : 03
मुसाबनी : 01