जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना ढलान की ओर है. मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है. लगातार पांचवें दिन नए मरीजो से ज्यादा लोग ठीक होकर घर लौटे. जमशेदपुर का रिकवरी रेट बढ़कर 87.17 फीसद हो गई है.गुरुवार को कुल 5677 लोगों की कोरोना जांच के बाद 579 पॉजिटिव मिले जबकि 923 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे. गुरुवार को जमशेदपुर में 16 मरीजों की मौत हुई. मृतकों में करनडीह निवासी (82) महिला, बालीगुमा निवासी (48) पुरुष, भुइंयाडीह निवासी (52) पुरुष, कदमा निवासी (85) पुरुष, टेल्को निवासी (68) पुरुष, सोनारी निवासी (87) पुरुष, सोनारी निवासी (73) पुरुष, गोलमुरी निवासी (80) पुरुष, टेल्को निवासी (68) महिला, कदमा निवासी (82) पुरुष, बारीडीह निवासी (79) पुरुष, कदमा निवासी (56) महिला, कदमा निवासी (73) महिला, मानगो निवासी (48) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (55) महिला व ग्वाला पाड़ा निवासी (52) पुरुष शामिल हैं. जमशेदपुर में मृतकों की संख्या बढ़कर 894 हो गई है.
किस क्षेत्र के कितने मिले पॉजिटिव
क्षेत्र : मरीज
धालभूमगढ़ : 01
टेल्को : 48
कदमा : 67
साकची : 39
सिदगोड़ा : 96
सोनारी : 43
गोलमुरी : 19
बिष्टुपुर : 06
मानगो : 62
जुगसलाई : 04
बागबेड़ा : 13
परसुडीह : 18
सुंदरनगर : 02
बर्मामाइंस : 09
मुसाबनी : 03
बहरागोड़ा : 14
पटमदा : 09
पोटका : 02
घोड़ाबांधा : 02
घाटशिला : 26
jamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में कोरोना ढलान की ओर, 579 कोरोना पॉजिटिव मिले, 923 स्वस्थ होकर घर लौटे, 16 मरीजों की मौत
[metaslider id=15963 cssclass=””]