कोरोना वायरसjamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में फिर बढ़ रहा कोरोना का केस, शुक्रवार को आये 17...
spot_img

jamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में फिर बढ़ रहा कोरोना का केस, शुक्रवार को आये 17 नए मरीज, 10 मरीज सिर्फ घाटशिला में

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं. ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है. शुक्रवार को कुल 7605 लोगों की जांच हुई. इसमें 17 लोग संक्रमित मिले. सबसे अधिक घाटशिला में दस नए मरीज मिले. जमशेदपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 730 हो गई है. वहीं, शुक्रवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. जमशेदपुर में अभी तक कुल 1054 मरीजों की मौत हुई. जमशेदपुर के विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को कुल 6943 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया. रिपोर्ट रविवार तक आने की उम्मीद है. जमशेदपुर में अभी तक कुल 11 लाख 66 हजार छह लोगों का नमूना लिया जा चुका है. इसमें 11 लाख 49 हजार 803 लोगों की जांच हुई है. इधर, जमशेदपुर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 14 मरीज स्वस्थ होकर शुक्रवार को लौटे. जमशेदपुर में अभी तक कुल 50 हजार 615 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जमशेदपुर का रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है. जमशेदपुर में शुक्रवार को कुल 3735 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली. वहीं, 12 हजार 975 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली. जमशेदपुर में अभी तक कुल पांच लाख 83 हजार 742 लोगों ने पहली डोज ली है जबकि एक लाख 76 हजार 445 लोगों ने दूसरी डोज ली है.
किस क्षेत्र में मिले कितने पॉजिटिव
क्षेत्र : पॉजिटिव
घाटशिला : 10
कदमा : 01
बारीडीह : 01
मानगो : 01
जुगसलाई : 02
बर्मामाइंस : 01
बिष्टुपुर : 01

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading