कोरोना वायरसjamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में 1 बच्चा व 6 महिलाओं समेत 8 नए कोरोना पॉजिटिव...
spot_img

jamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में 1 बच्चा व 6 महिलाओं समेत 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 4 स्वस्थ हुए, ट्यूब डिवीज़न के 195 मरीजो का भी आया जांच रिपोर्ट

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को 08 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 351 पहुंच गया है। बुधवार को मिले आठ नए मरीजों में 06 महिला व 01 बच्चा भी शामिल है। इस तरह से जिले में मिले अब तक कुल कोरोना मरीजों में महिलाओं की संख्या 62, एक से दस वर्ष आयु के 09 बच्चे और 290 पुरुष शामिल हैं। बच्चों में 8 लड़के तथा 01 लड़की शामिल है। बुधवार को मिले मरीजों में से 01 का हावड़ा, 01 कतर, 01 मुंबई, तीन पुणे, एक हरियाणा तथा 01 का दिल्ली का ट्रेवल हिस्ट्री है। वहीं एक संदिग्ध मरीज भी मिला है, जिसका ट्रेवल्स हिस्ट्री दिल्ली का है। संक्रमित मरीजों में एक सुंदरनगर, एक गिरीडीह, एक मानगो, एक सिदगोड़ा, एक बिरसानगर, एक परसुडीह तथा दो धालभूमगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं संदिग्ध मरीज भी धालभूमगढ़ के रहने वाले हैं। सभी को एमजीएम व टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 351 तक पहुंच गया है।

एमजीएम में हुई 297 संदिग्धों की जांच
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में गुरुवार को कुल 297 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई। इसमें छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं जिले के दो कोरोना पॉजिटिव मरीज टीएमएच के लैब में मिले। इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 145 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अबतक 19156 संदिग्धों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 18169 की रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।

चार मरीज हुई स्वस्थ
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती दो, टीएमएल के एक एवं एमजीएम के कोविड वार्ड में भर्ती एक संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसमें एक नर्स हॉस्टल, एक टेल्को, एक एग्रिको, एक गोलमुरी के रहने वाले हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में अबतक कुल 204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 143 है।

टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन के 197 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव
टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन में बुधवार को लिए लगभग 310 कर्मचारियों के सैंपल में से 197 की रिपोर्ट गुरुवार को आ गया। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद कंपनी प्रबंधन के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस लिया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading