कोरोना वायरसjharkhand-police-action-झारखंड में कोरोना को लेकर पुलिस की कार्रवाई, अब तक मास्क नहीं...
spot_img

jharkhand-police-action-झारखंड में कोरोना को लेकर पुलिस की कार्रवाई, अब तक मास्क नहीं पहनने पर 25 लाख से ज्यादा की हो चुकी है फाइन की वसूली, जमशेदपुर पुलिस ने सबसे ज्यादा वसूला फाइन, जानें किस जिले में कितना केस हुआ, कोल्हान में कौन जिला रहा अव्वल

राशिफल

प्रतिकात्मक तस्वीर.

रांची : झारखंड में लॉकडाउन लागू है. जाहिर सी बात है कि लॉकडाउन के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है. मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है. इस कड़ी में झारखंड में अब तक 31113 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई की गयी है जबकि 25 लाख 1 हजार 940 रुपये की वसूली की जा चुकी है जबकि 47 केस दर्ज किये गये है. जमशेदपुर फाइन वसूलने में काफी अव्वल रहा है. यहां 978 लोगों पर कार्रवाई की गयी है जबकि 4 लाख 23 हजार 600 रुपये की वसूली फाइन के जरिये की गयी है जबकि 2 केस लॉकडाउन उल्लंघन का दर्ज किया जा चुका है. वहीं, बोकारो जैसे जिले में 20 हजार 62 लोगों के खिलाफ मास्क नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई की गयी है, लेकिन वसूली सिर्फ 1 लाख 65 हजार 300 रुपये ही की गयी है.
पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों में वसूली और केस की स्थिति एक नजर में :
जिला का नाम—-कार्रवाई——जुर्माने की राशि—–दर्ज केस

रांची—————-214———1,08,000 रुपये———00
खूंटी—————-324———-61,800 रुपये———-00
गुमला—————345———-34,850 रुपये———–01
सिमडेगा————958———-91,000रुपये————02
लोहरदगा————14————5,000रुपये————-00
जमशेदपुर———–978———-4,23,600रुपये————02
चाईबासा————908———-3,84,260रुपये———–00
सरायकेला-खरसावां—-346———1,49,000रुपये———-04
पलामू—————-556——–1,81,750रुपये———-01
गढ़वा—————-301———56,950रुपये————01
लातेहार————–85————8,880रुपये————00
हजारीबाग————45————13,500रुपये————02
रामगढ़————–27————13,500रुपये————00
चतरा—————43————20,200रुपये————00
कोडरमा————166————36,500रुपये————05
गिरीडीह————39————14,000रुपये————05
धनबाद————773————3,40,400रुपये————07
बोकारो————20062————1,65,300रुपये————09
देवघर————973—————-51,300रुपये————–00
दुमका————1374————1,42,050रुपये————-04
जमाताड़ा————825————92,300रुपये————–04
गोड्डा—————1286————72,600रुपये————00
पाकुड़————–246————–11,950रुपये————00
साहेबगंज————243————–23,250रुपये————00
कुल—————-31131————25,01,940रुपये————47

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading