चाईबासा : कोल्हान में प्रवासी मजदूरों का आगमन होते ही कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, सरायकेला- खरसावां और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में कोरोना वायरस से संक्रमित पाजिटिव मरिजों की संख्या बढ़ने लगी है जबकि कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिला में शुक्रवार को एक साथ तीन संक्रमित कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये है. वहीं जमशेदपुर से एक कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीज पाया गया है. चाईबासा में शुक्रवार को जैसे ही एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जाने की खबर मिली तो हड़कंप मच गया. इधर पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी, टोंटो प्रखंड व जिला के सदर चाईबासा क्षेत्र के तीनों कोरोना पॉजिटीव मरीज पाया गया है और तीनों पॉजिटिव मरीज मजदूर है, जिसमें एक महिला और दो पुरूष बताया जा रहा है. सूचना है की एक कोरोना पॉजेटिव मरीज रेड जोन मुंबई से चाईबासा आये हुए थे जो पश्चिम सिंहभूम के टोंटो प्रखंड के केंजरा पंचायत क्षेत्र का है. तीनो कोरोना पोजिटिव मरीज को चाईबासा सदर अस्पताल से चक्रधरपुर कोविड19 अस्पताल में भेज दिया गया है. ज्ञात हो की जमशेदपुर में एक और कोरोना पोजिटिव केस सामने आया है जबकि पश्चिम सिंहभूम जिले में तीन और पोजिटिव केस सामने आया है. इस तरह पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल संख्या 3 पोजिटिव आये है. इन सारे 3 पोजिटिव केस के आने के बाद पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल पोजिटिव केस 4 हो चुका है. बताया जा रहा है एक पॉजिटिव मरीज जिले का महिला कॉलेज में बनी क्वारंटाइन सेंटर में थी. वहीं पूरे कोल्हान में 25 केस पोजिटिव पाये गये है. ज्ञात हो की पश्चिम सिंहभूम जिला 18 मई- पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा का रहने वाला युवक पोजिटिव पाया गया . वह युवक चेन्नई से आया था. गुवा में वह क्वारंटाइन सेंटर में ही था, जिसको बाद में चक्रधरपुर रेलवे कोविड अस्पताल में भरती करा दिया गया था.
west-singhbhum-new-corona-positive-पश्चिम सिंहभूमम जिले में तीन कोरोना पोजिटिव प्रवासी मजदूर, जानिये कहां का है मरीज, क्या हो रहा इंतजाम
[metaslider id=15963 cssclass=””]