क्राइमदुकान में जबरन घुस कर महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में...
spot_img

दुकान में जबरन घुस कर महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में जगन्नाथपुर पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार, भेजा जेल

राशिफल

चाईबासा : महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने आरोपी शम्भु कोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक जगन्नाथपुर प्रखंड के पाताहातु गांव का निवासी है। युवक पर गांव की ही महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। महिला से मिली जानकारी के अनुसार विगत 10 जनवरी को वह रोजाना की तरह अपनी दुकान में बैठी थी। रात्रि के लगभग 08.00 बजे शम्भु कोड़ा दुकान में घुस गया तथा उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसकी साड़ी खींचने लगा और पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने पर उसे धारदार हाथियार से मारने की कोशिश करने लगा। चीखने-चिल्लाने पर महिला का भतीजा सुरेश चन्द्र कोड़ा, पिता तथा उसकी पत्नी सोमवारी कोड़ा दौड़कर आयी. इतने मे उनको आता देखकर आरोपी शम्भु कोड़ा भाग गया। उसके बाद दूसरे दिन जगन्नाथपुर थाने में इसकी लिखित सूचना दी गई। घर मे घुसकर छेड़खानी करने के आरोप में जगन्नाथपुर थाना काण्ड सं0- 03/2020 धारा 448/354 भादवि के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading