जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मानगो हिल व्यू कॉलोनी निवासी श्या्म टाइल्स के श्याम टाइल्स के मालिक श्रीधर शर्मा के 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र गजानंद ने घर पर खिड़की के सहारे गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर बच्चे की मां और बहन मौजूद थे। फांसी पर सबसे पहले गजानंद की मां ने उसे लटकते हुए देखा और इसकी सूचना तत्काल श्रीधर शर्मा को दी। श्रीधर दौड़े-दौड़े अपने घर गए और बच्चे को फांसी से उतारकर इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल लेकर गए। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीधर शर्मा कि डिमना रोड में मार्बल्स की दुकान है। इधर सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी श्रीधर शर्मा के घर पहुंचे और उनका ढाढस बढ़ाया।
घटना के संबंध में श्रीधर शर्मा ने बताया कि गजानन उनका इकलौता बेटा था। इसके अलावा उनकी एक बेटी भी है। घर पर पत्नी, बेटी और बेटा ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को वे दुकान से घर आए और पानी पीने के बाद वापस दुकान चले गए। थोड़ी देर बाद पत्नी ने फोन कर बेटे के फांसी लगाने की जानकारी दी बेटे ने ऐसा क्यों किया इस बारे में श्रीधर नहीं बता पा रहे हैं। वही आखरी बार गजानंद अपनी बहन के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। इस मामले में एमजीएम थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है।