जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूट का माल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा के गांधी नगर का रहने वाला मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी, दांगिल उर्फ बॉडीगार्ड और बादशाह खान है। पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात उन्होंने रेलकर्मी को घायल कर उनसे मोबाइल और अन्य सामान की लूट कर ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद यह लोग बागबेड़ा के गांधीनगर स्थित शीतला मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की। आरोपियों ने बाजार में भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। दूसरे दिन सभी ने रोहित सिंह से रेलवे हाई स्कूल मैदान में बाइक लूट का प्रयास किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया है।