जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पार्क यानी टाटा पिगमेंट गेट के पास बने पार्क से पुलिस ने एक लड़का और एक लड़की के शव को बरामद किया है. दोनो को गोली लगने से मौत हुई है. लड़का की पहचान बागबेड़ा लाल बिल्डिंग क्षेत्र निवासी सरोज उपाध्याय है जबकि लड़की की पहचान नही हो पाई है.
बुधवार की सुबह लोग जब पार्क में टहलने पहुंचे तब देखा कि लड़का और लड़की का शव पड़ा हुआ है. तत्काल पुलिस को लोगो ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लड़की के हाथ मे पिस्तौल था और दोनों के कनपट्टी में गोली लगी है. लड़की की पहचान कर पुलिस पूरे मामले का अनुशंधान कर रही है.