क्राइमJamshedpur-Crime-Firing : मानगो की चटाई कॉलोनी में अमरनाथ गिरोह के गुर्गों ने...
spot_img

Jamshedpur-Crime-Firing : मानगो की चटाई कॉलोनी में अमरनाथ गिरोह के गुर्गों ने घर में घुसकर की मारपीट, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत-Video

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी में शुक्रवार की रात अमरनाथ के गुर्गों ने जमकर बवाल काटा। घर में घुसकर घर के लोगों के साथ मारपीट की। हवाई फायरिंग की और मुंह में पिस्टल घुसा कर जान मारने की धमकी दी। इस मामले में चटाई कालोनी के रहने वाले राहुल कुमार शर्मा ने मानगो थाने में किशोर रजक और उसके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

राहुल कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम को उसके पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी किशोर रजक और उसका छोटा भाई स्कूटी पर आया और उसके पिता को गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने गई घर की महिलाओं से छेड़खानी भी की। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

इसके बाद बदमाश वहां से चले गए और थोड़ी देर बाद किशोर रजक और उसका छोटा भाई 10-12 लड़कों के साथ आए और राहुल के घर में घुसकर मारपीट की। हवाई फायरिंग की। इस दौरान बस्ती के लोग अपने घरों में दुबक गए थे। घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपी किशोर रजक और छोटू रजक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading