क्राइमJamshedpur-Crime : गोलमुरी में टाटा स्टील के ठेका कर्मी पर पिस्टल की...
spot_img

Jamshedpur-Crime : गोलमुरी में टाटा स्टील के ठेका कर्मी पर पिस्टल की बट से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

राशिफल

जमशेदपुर : गोलमुरी में शनिवार को टाटा स्टील के ठेका कर्मी पर पिस्टल की बट से हमला हुआ है। घायल गोलमुरी का रहने वाला फैज आलम है। उसने बताया कि वह ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। तभी गोलमुरी में शाकिर ने रोक लिया। शाकिर के साथ उसकी पत्नी भी थी और एक अन्य महिला थी। शाकिर ने उस पर पिस्टल तान दी और बोला कि गोली मार देंगे। इसके बाद पिस्टल की बट से 3 वार किए। फैज आलम बेहोश हो गया। (नीचे भी पढ़ें)

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और फैज आलम को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। फैज आलम ने बताया कि शाकिर के घर में शुक्रवार को चोरी हुई थी। जिस लड़के ने चोरी की थी उसको शाकिर ने पकड़ा था। फिर, पता नहीं क्या हुआ। आज शाकिर ने उसे घेर लिया और मारपीट की। कारण नहीं बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading