क्राइमjamshedpur-crime-आजादनगर में फायरिंग, हवाई फायरिंग करते भागे अपराधी, हड़कंप
spot_img

jamshedpur-crime-आजादनगर में फायरिंग, हवाई फायरिंग करते भागे अपराधी, हड़कंप

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत 12 नंबर वेस्ट के रहने मकसूद आलम में घर गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना घर के सदस्यों ने पुलिस को 100 नंबर पर दी। जानकारी पाकर घटनास्थल पर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत दल बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल से एक पिलेट मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है। तीन मंजिला मकान के तीसरे तल्ले में गोली खिड़की के कांच तोड़ते हुए दीवार में जा धंसी। घर मालिक ने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत की है। इस संबंध में मकसूद आलम ने बताया कि उनके घर में लगभग 8 बजे जोर की आवाज हुई। जिसके बाद परिवार के सदस्य घर के ऊपरी तल्ले में भाग कर पहुंचे। यहां उनलोगों ने खिड़की का कांच का टूटा पाया। जिस वक्त घटना हुई उस समय वह घर से बाहर बाजार गए हुए थे। घर मे केवल उनकी पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य ही वहां मौजूद थे। हालांकि जब मीडिया उनके घर पहुंची तो मकसूद आलम ने घटना की जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। गोली विवाद में चली है इसे लेकर संशय बरकरार है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading