Jamshedpur fraud news : वित्त विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से ज़िन्दगी भर की कमाई उड़ा गए ठग, बैंक कर्मचारी बन कर ली 3.5 लाख की अवैध निकासी

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में वित्त विभाग से सेवानिवृत हो चुके मानगो डिमना रोड सुभाष कॉलोनी निवासी पुष्कर सिंह मुंडा के बैंक खाते से 3,44,995 रुपए की ठगी कर ली गई। ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बता कर पुष्कर के खाते से कई बार में इतने रुपए निकाल लिए। इस मामले में पुष्कर ने साइबर थाना में लिखित शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका एसबीआई रांगामाटी में एक खाता है, जबकि एसबीआई के डिमना रोड शाखा में 2 खाते है। तीनों खाता एक ही मोबाइल नंबर से लिंक है। शुक्रवार शाम उनके मोबाइल नंबर पर एक नए नंबर से फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि खाते में केवाईसी अपडेट नहीं है। उसने झांसे में लेकर आधार वार्ड, ओटीपी, बैंक के खाते का फोटो उसके व्हाट्सएप नंबर पर भेजवा लिया। शाम को जब वे बाजार से घर वापस आए और मोबाइल चेक किया तो मोबाइल में आए मैसेज देख कर उनके होश उड़ गए। उनके खाते से रुपए ट्रांसफर कर लिए गए थे। उनके खाते से कुल 3,44, 995 रुपए अलग अलग खातों में ट्रांसफर किए गए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!