Jamshedpur-Kadma : कदमा में पानी भरने के विवाद को लेकर किशोरी को मारपीट कर किया घायल, छेड़खानी भी

राशिफल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क के पास पानी भरने के विवाद को लेकर एक किशोरी अनु को रविवार को मारपीट कर कुछ लोगों ने जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि उसके सिर पर ईंट-पत्थर से वार किया गया। मारपीट करने के साथ ही उसके साथ छेड़खानी भी की गई। उसे बचाने गए उसके भाई और मां के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने लहूलुहान किशोरी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (नीचे भी पढ़ें)

कदमा के अनिल सूर पथ की रहने वाली किशोरी अनु ने बताया कि वह पानी भरने एक नल पर जाती है। वहां कुछ दिन पहले उसके पिता से रमेश मुखी नामक युवक का विवाद हो गया था। उसके पिता ने पानी भरने का बर्तन लगाया तो रमेश मुखी ने कहा कि उससे पहले वह आया है। उसने पिता का बर्तन हटा दिया था। इस पर विवाद हुआ था। अनु की मां निर्मला देवी ने बताया कि उसी का बदला लेने के लिए रविवार को जब अनु बर्तन मांज कर बाहर निकली तो ग्रीन पार्क के पास रमेश मुखी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। रमेश मुखी का पिता, अन्य युवक और महिलाएं भी आ गईं। सब ने मिलकर अनु को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!