जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत वारिस कॉलोनी रोड नंबर 3 निवासी साजिया परवीन ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कि जानकारी मिलने पर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि साजिया ने फांसी क्यों लगाई इस बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे है। इस मामले ने आजादनगर थाना में आस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार साजिया परवीन ने रविवार की शाम को अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसका दरवाज़ा अंदर से बंद पाया। परिजन काफी देर तक दरवाज़ा खटखते रहे पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। परिजनों ने जब दरवाज़ा तोड़ा तो देखा की साजिया फंदे से लटकी हुई थी।
[metaslider id=15963 cssclass=””]